CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

Big Breaking : राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की लिस्ट आउट: छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार… जानिए किसे मिला चांस और किसका कटा पत्ता?

03 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 48 views
Big Breaking : राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की लिस्ट आउट: छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार… जानिए किसे मिला चांस और किसका कटा पत्ता?

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने क्षेत्रीय समीकरणों और सांगठनिक अनुभव को प्राथमिकता देते हुए कई कद्दावर नेताओं पर भरोसा जताया है। बिहार, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के लिए नामों का एलान कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा पर भरोसा

छत्तीसगढ़ की खाली हो रही सीट के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। महिला कार्ड और ओबीसी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। लक्ष्मी वर्मा की उम्मीदवारी से प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

बिहार और ओडिशा में नए समीकरण

बिहार से पार्टी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं, ओडिशा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है। सुजीत कुमार का नाम शामिल होना राज्य की भावी राजनीति के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.