CG | Sat, 08 August 2026

No Ad Available

Bilaspur News : नशे में धुत व्यक्ति की अरपा नदी में गिरकर मौत, रात में घर लौटते वक्त हुआ हादसा

26 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 183 views
Bilaspur News : नशे में धुत व्यक्ति की अरपा नदी में गिरकर मौत, रात में घर लौटते वक्त हुआ हादसा

Bilaspur News : बिलासपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति की बीती रात अरपा नदी में गिरने से मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने नदी में शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अशोक नगर अटल आवास निवासी 45 वर्षीय राजाराम वंशधर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजाराम वंशधर शुक्रवार रात शराब पीने के बाद शनिचरी रपटा मार्ग से होकर घर जा रहा था। इसी दौरान वह संतुलन खो बैठा और रपटा से नीचे अरपा नदी में जा गिरा। नशे की हालत में होने के कारण वह खुद को बचा नहीं सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात किसी को घटना का पता नहीं चला, लेकिन सुबह जब लोगों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान राजाराम वंशधर के रूप में होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.