CG | Mon, 21 September 2026

No Ad Available

CG VIDEO : आधी रात हैवन्स पार्क में युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के सामने गाड़ी में बैठकर चली गई, होटल के बाहर हंगामे का VIDEO वायरल

21 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 911 views
CG VIDEO : आधी रात हैवन्स पार्क में युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के सामने गाड़ी में बैठकर चली गई, होटल के बाहर हंगामे का VIDEO वायरल

बिलासपुर। CG VIDEO : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हैवन्स पार्क होटल में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब ढाई बजे हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। होटल के स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती के शराब के नशे में हंगामा करने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती ने होटल के पब/बार में शराब पी थी, जिसके बाद बिल भुगतान को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर होटल के बाउंसरों ने युवती को बाहर निकाल दिया, लेकिन इसके बाद भी हंगामा नहीं थमा और युवती होटल के बाहर काफी देर तक हंगामा करती रही।

" target="_blank">

सूचना मिलने पर डायल-112 और सिविल लाइन थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक स्थिति बनी रही। वीडियो में युवती को पुलिस और होटल स्टाफ के सामने हंगामा करते हुए देखा जा सकता है। घटनाक्रम का सबसे अहम पहलू यह रहा कि पुलिस की मौजूदगी में युवती अपनी गाड़ी तक पहुंची और फिर गाड़ी में बैठकर वहां से चली गई। चर्चा यह भी है कि युवती का मोबाइल थाना ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन उसे थाने ले जाने के बजाय वह मौके से चली गई, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

" target="_blank">

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब सवाल सिर्फ युवती के हंगामे को लेकर नहीं, बल्कि रात करीब ढाई बजे तक होटल के बार-पब के संचालन को लेकर भी उठ रहे हैं। सवाल है कि क्या उस समय तक शराब परोसने की अनुमति थी और बार-पब का संचालन निर्धारित समय के अनुरूप हो रहा था या नहीं। स्थानीय स्तर पर पिछले सप्ताह भी इसी युवती द्वारा होटल में हंगामा किए जाने की चर्चा है, हालांकि उस घटना का कोई वीडियो सामने नहीं आया था। इस बार वीडियो सामने आने के बाद होटल की देर रात की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए जानकारी लेकर बताने की बात कही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस और आबकारी विभाग पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद क्या कार्रवाई करते हैं और यदि देर रात तक शराब परोसे जाने की पुष्टि होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी तय होती है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.