CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

BREAKING: ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने भारतीयों से की देश छोड़ने की अपील

08 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 25 views
BREAKING: ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने भारतीयों से की देश छोड़ने की अपील

BREAKING: ईरान में बिगड़ते क्षेत्रीय हालात के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही वहां मौजूद भारतीय नागरिकों से उपलब्ध परिवहन साधनों के जरिए जल्द से जल्द ईरान छोड़ने को कहा गया है। दूतावास ने कहा कि क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम को देखते हुए यह सलाह दोहराई जा रही है। भारत लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.