CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

BREAKING: वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए सीएम, कांग्रेस ने किया एलान

14 May 2026 | WEENEWS DESK | 43 views
BREAKING: वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए सीएम, कांग्रेस ने किया एलान

केरल। BREAKING: कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरलम के सीएम होंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद इसका ऐलान किया। सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं। केरलम में मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नाम केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वी डी सतीशन का नाम चल रहा था। कांग्रेस आलाकमान ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई।

केरलम सीएम पद के लिए राज्य की अलप्पुझा सीट से लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल राहुल गांधी की पहली पसंद कहे जा रहे थे। राहुल ने 11 मई को दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी। कोट्टायम से विधायक राधाकृष्णन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हाईकमान ने सभी पक्षों की राय सुनी और इस पूरी प्रक्रिया में राहुल सीधे तौर पर शामिल थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई थी। जब कई नाम सामने हों तो नेता चुनने को लेकर भ्रम की स्थिति बनना स्वाभाविक है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.