CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

BREAKING NEWS: बागबाहरा के मुनगासेर गांव में मंदिर में तोड़फोड़, राधा-कृष्ण की प्रतिमा खंडित

04 May 2026 | WEENEWS DESK | 45 views
BREAKING NEWS: बागबाहरा के मुनगासेर गांव में मंदिर में तोड़फोड़, राधा-कृष्ण की प्रतिमा खंडित

महासमुंद। BREAKING NEWS: महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मुनगासेर में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उपद्रवियों ने मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। राधा रानी की चुनरी में आग लगाने के साथ ही प्रतिमा की बाईं भुजा तोड़ दी गई तथा मंदिर की घंटी को भी नुकसान पहुंचाया गया।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भी गांव में शनिदेव की प्रतिमा को खंडित किए जाने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसे सनातन विरोधी मानसिकता की करतूत बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी रात उपद्रवियों ने मुनगासेर स्थित पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी एक कार में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ग्राम सरपंच यमुना राजू चंद्राकर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरपंच सहित ग्रामीणों ने बागबाहरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल बागबाहरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरा मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगासेर का है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.