CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

Budget 2026: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, विदेश पढ़ाई-इलाज पर हजारों की बचत

01 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 64 views
Budget 2026: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, विदेश पढ़ाई-इलाज पर हजारों की बचत

नई दिल्ली। BUDGET NEWS: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए एजुकेशन, हेल्थ और विदेश यात्रा से जुड़े खर्चों पर बड़ी राहत का ऐलान किया है, जिसके तहत विदेश में पढ़ाई और इलाज के लिए भेजी जाने वाली रकम पर लगने वाला TCS 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है; यह टैक्स 10 लाख रुपये से अधिक की राशि भेजने पर लागू होता है,

जिससे विदेश में पढ़ने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की सीधी बचत होगी, उदाहरण के तौर पर 20 लाख रुपये भेजने पर पहले जहां 1 लाख रुपये TCS देना पड़ता था, अब वही घटकर 40 हजार रुपये रह जाएगा यानी 60 हजार रुपये की राहत मिलेगी, वहीं इलाज के लिए विदेश जाने वालों पर भी अब कम टैक्स लगेगा जिससे मेडिकल ट्रीटमेंट कुछ हद तक सस्ता होगा;

वित्त मंत्री ने उदारीकृत प्रेषण योजना (LRS) के तहत यह प्रस्ताव रखते हुए कहा कि शिक्षा और चिकित्सा दोनों को किफायती बनाना सरकार की प्राथमिकता है, साथ ही विदेश घूमने वालों को भी राहत दी गई है क्योंकि ट्रैवल और हॉलिडे पैकेज पर लगने वाला TCS भी घटाया गया है;

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने देश की आर्थिक स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि 2026-27 में ऋण-से-जीडीपी अनुपात 55.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत रहेगा और गैर-ऋण प्राप्तियां 36.5 लाख करोड़ रुपये आंकी गई हैं, इसके अलावा छोटे व्यापारियों, आउटसोर्सिंग एजेंसियों और फ्रीलांस काम करने वालों के लिए भी टैक्स नियमों को और सरल बनाने की घोषणा की गई है, जिससे मध्यम वर्ग, छात्रों और आम लोगों को बजट से सीधी राहत मिलने की उम्मीद है।



WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.