CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CENSUS PROCESS: कल से शुरू होगी ‘स्व गणना’, घर पर बैठ कर खुद भरे जनगणना फॉर्म, जानिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया

06 May 2026 | WEENEWS DESK | 43 views
CENSUS PROCESS: कल से शुरू होगी ‘स्व गणना’, घर पर बैठ कर खुद भरे जनगणना फॉर्म, जानिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश। CENSUS PROCESS: उत्तर प्रदेश में जनगणना प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने के लिए सरकार ने ‘स्व गणना’ (Self Enumeration) सुविधा की शुरुआत की है। यह अभियान 7 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगा। इस सुविधा के जरिए लोग अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से घर बैठे ही जनगणना फॉर्म भर सकेंगे। सरकार के मुताबिक, इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बार-बार जानकारी देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और गलतियों की संभावना भी कम होगी।

इसके बाद जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर 33 सवालों के आधार पर जानकारी एकत्र करेंगे। हालांकि, जिन लोगों ने पहले ही ‘स्व गणना’ पूरी कर ली होगी, उन्हें केवल अपनी SEID (Self Enumeration ID) बतानी होगी, जिससे प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी।

घर बैठे कैसे करें सेल्फ एन्यूमरेशन?

आप केवल 15 मिनट के अंदर अपना सेल्फ एन्यूमरेशन यानी ‘स्व गणना’ कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: सबसे पहले se.census.gov.in वेबसाइट पर जाएं. वहां अपना राज्य चुनें और कैप्चा भरकर आगे बढ़ें।

स्टेप 2: अब, परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर डालें. आपके फोन पर OTP आएगा, उसे डालकर आगे बढ़ें. भाषा भी चुन लें।

स्टेप 3: घर की जानकारी (Section A)

यहां आपको अपने घर से जुड़ी जानकारी भरनी होगी, जैसे घर की दीवार, छत, फर्श और घर की स्थिति।

स्टेप 4: परिवार की जानकारी (Section B)

इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, घर का मालिक कौन है, कितने कमरे हैं और अन्य जरूरी जानकारी भरें।

स्टेप 5: सुविधाओं की जानकारी (Section C)

पानी, बिजली, शौचालय, रसोई, गैस और अन्य सुविधाओं के बारे में सही जानकारी दें।

स्टेप 6: संपत्ति की जानकारी (Section D)

टीवी, मोबाइल, इंटरनेट, वाहन जैसे सामान की जानकारी भरें।

स्टेप 7: आखिर में एक बार पूरा फॉर्म ध्यान से पढ़ लें. इसके बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें।

फॉर्म जमा करने के बाद आपको 12 अंकों का SEID नंबर मिलेगा. इसे नोट कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें. बाद में जब प्रगणक आएंगे, तो यही नंबर दिखाना होगा. इस तरह आप बेहद आसान तरीके से केवल 15 मिनट के अंदर अपना सेल्फ एन्यूमरेशन कर सकते हैं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.