CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

सर्वे में देश के दूसरे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने मुख्यमंत्री साय, ऐतिहासिक उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दी बधाई

29 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 160 views
 सर्वे में देश के दूसरे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने मुख्यमंत्री साय, ऐतिहासिक उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दी बधाई

रायपुर। CG : छत्तीसगढ़ के यशस्वी, कर्मठ एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरते हुए देशभर में सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को बधाई देते हुए इस छत्तीसगढ़ के विकास युग का आरंभ कहा है। यह गौरवशाली क्षण न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है।


कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि MOTN सर्वे के अनुसार : फरवरी 2025 में जहाँ 39% जनता मुख्यमंत्री साय के कार्यों से संतुष्ट थी वहीं अगस्त 2025 में यह आँकड़ा बढ़कर 41.9% तक पहुँच गया है और यह आंकड़ा निरंतर अभी आगे बढ़ेगा। भाजपा सरकार सभी वर्गों व क्षेत्रों में मिशन मोड पर कार्य कर रही है। यह बढ़ता हुआ विश्वास इस बात का सजीव प्रमाण है कि भाजपा ही विकास और विश्वास की गारंटी है।

छत्तीसगढ़ सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बन रही

कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बन रही है। गरीब, किसान, युवा व मातृशक्ति के लिए कल्याणकारी योजनाएँ, कौशल, शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी ढाँचे में ऐतिहासिक सुधार, जनता की उम्मीदों को पूरा करने का अटूट संकल्प के साथ प्रदेश में निवेश को भी बढ़ावा मिल रहा है।

हमारे लिए गर्व का क्षण 

आगे उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहुत कम समय में छत्तीसगढ़ को सुशासन, विकास और विश्वास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। MOTN सर्वे में देशभर के मुख्यमंत्रियों में दूसरा स्थान मिलना, जनता के बढ़ते विश्वास और मुख्यमंत्री की जनसेवा को मिली सबसे बड़ी स्वीकृति है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा की सरकार ही विकास और विश्वास की गारंटी है। इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हम सब गर्वित हैं और माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।


 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.