CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती की मौत

19 Dec 2025 | WEENEWS DESK | 83 views
CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती की मौत

CG Accident : भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमनी रोड मेहंदी बाड़ी के सामने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस के अनुसार हाइवा वाहन का नंबर CG 04 RU 9146 है। हादसे में मृतकों की पहचान भूमिका बंजारे (24), निवासी ग्राम गनियारी और सुमित धीवर (25), निवासी ग्राम फूंडा, पाटन के रूप में हुई है। वहीं सनोज सोनकर (23), निवासी ग्राम गनियारी, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भिलाई तीन थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए), 105 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.