CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, लोगों में आक्रोश

17 May 2026 | WEENEWS DESK | 45 views
CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, लोगों में आक्रोश

भरत सिंह चौहान/जांजगीर-चांपा। CG ACCIDENT NEWS: जिले के बिर्रा क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह बिर्रा चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लक्ष्मण कुम्भज (55 वर्ष), निवासी कुकदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण कुम्भज अपने निजी कार्य से बिर्रा आए हुए थे। इसी दौरान चौक के पास उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिर्रा मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि हादसों की रोकथाम को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

लोगों ने आरोप लगाया कि भारी वाहन चालक मनमाने तरीके से तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिन पर न तो प्रभावी कार्रवाई होती है और न ही कानून का कोई डर दिखाई देता है। इससे आम राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्रवासियों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.