CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG BREAKING : महिला ने घर में घुसकर आरक्षक के परिवार पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मां-बेटे की मौत, बेटी घायल, अवैध संबंधों की चर्चा

25 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 20 views
CG BREAKING : महिला ने घर में घुसकर आरक्षक के परिवार पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मां-बेटे की मौत, बेटी घायल, अवैध संबंधों की चर्चा

दुर्ग। CG BREAKING : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, आरक्षक नितेश यादव के घर में घुसकर एक महिला ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में परिवार की एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य बच्चे ने बाथरूम में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरक्षक और आरोपी महिला के बीच कथित अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी, जिसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया था। इसके बाद आपसी रंजिश और विवाद के चलते महिला द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना स्मृति नगर क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां इस जघन्य वारदात के बाद दहशत का माहौल है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.