सुकमा। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। गट्टापाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।
सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने की फायरिंग
जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस बल और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को गट्टापाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। आज सुबह जब सुरक्षाबल जंगलों के भीतर पहुंचे, तो घात लगाए नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया।
एक नक्सली के मारे जाने की खबर
इस गोलीबारी के बाद नक्सली पीछे हटने पर मजबूर हो गए। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से शिनाख्त और पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।