CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG BREAKING: 10वीं-12वीं टॉपर्स का कलेक्टर अजीत वसंत ने किया सम्मान, लैपटॉप देकर बढ़ाया हौसला

06 May 2026 | WEENEWS DESK | 49 views
CG BREAKING: 10वीं-12वीं टॉपर्स का कलेक्टर अजीत वसंत ने किया सम्मान, लैपटॉप देकर बढ़ाया हौसला

अंबिकापुर। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर अजीत वसंत ने 10वीं और 12वीं के जिला टॉपर्स को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में टॉप करने वाले छात्रों को लैपटॉप भेंट किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्रों की सफलता पर गर्व जताया। 10वीं कक्षा में ज्योति साहू ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया, वहीं 12वीं में बाबा आशीष केरकेट्टा ने 94.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दोनों मेधावी छात्र अपने शिक्षकों और परिजनों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। सम्मान समारोह के दौरान ज्योति साहू ने भविष्य में इंजीनियर बनने की इच्छा जताई, जबकि बाबा आशीष केरकेट्टा ने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य साझा किया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। साथ ही अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही गई।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.