कवर्धा। CG BREAKING: शहर के रेवाबंध तालाब के पास नवीन बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से भगवान बजरंगबली की मूर्ति का मुकुट चोरी कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंदिर में चोरी की इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।