CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG BREAKING: जंगलवार कॉलेज परिसर में दिखा भालुओं का झुंड

14 May 2026 | WEENEWS DESK | 44 views
CG BREAKING: जंगलवार कॉलेज परिसर में दिखा भालुओं का झुंड

कांकेर। CG BREAKING: कांकेर जिले के जंगलवार कॉलेज परिसर में एक बार फिर जंगली जानवरों की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। कॉलेज कैंपस में दो शावकों समेत कुल 7 भालू नजर आए जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि जिस इलाके में भालू दिखाई दिए, वहां बड़ी संख्या में जवानों की ट्रेनिंग चलती है। अचानक भालुओं के झुंड के पहुंचने से कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जंगलवार कॉलेज परिसर और आसपास का इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिसके चलते जंगली जानवर अक्सर रिहायशी और संस्थान क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं। इससे पहले भी यहां भालू और तेंदुए की मौजूदगी सामने आ चुकी है। फिलहाल वन विभाग और सुरक्षा एजेंसियों को मामले की सूचना दे दी गई है। जवानों और कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.