CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG Breaking: महुआ बीनने गई महिला पर हाथी का जानलेवा हमला, मौके पर मौत; ग्रामीणों में भय का माहौल

17 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 49 views
CG Breaking: महुआ बीनने गई महिला पर हाथी का जानलेवा हमला, मौके पर मौत; ग्रामीणों में भय का माहौल

अंबिकापुर। Elephant Attack Death: सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम पंचायत कुल्हाड़ी में हाथी के हमले से एक ग्रामीण महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला बुधवार सुबह करीब 7 बजे महुआ का फल लेने जंगल गई थी। इसी दौरान जंगल में मौजूद एक दंतैल हाथी ने उस पर हमला कर दिया और कुचलकर मार डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह दंतैल हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और पिछले कुछ दिनों से इलाके में भटक रहा है। दल से अलग होने के कारण हाथी काफी आक्रामक हो गया है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वन अमला क्षेत्र में तैनात है तथा ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में हाथी के करीब न जाने की अपील की है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.