रायपुर। CG BREAKING: पुलिस उपायुक्त महोदय मध्य क्षेत्र कमिश्नर रायपुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय मध्य क्षेत्र रायपुर एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर के द्वारा दिये गये, के निर्देशन में एसीपी स्नेहिल साहू थाना सिविल लाइन और थाना देवेंद्र नगर की टीम द्वारा दिनांक 10.09.2026 को इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में रेड कार्यवाही की गयी।
चेकिंग के दौरान थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर को चेक करने पर वहां आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई, साथ ही पाया गया कि स्पॉ के संचालक हरविंदर सिंग ग्रोवर निवासी – टिकरापारा एवं मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा निवासी भिलाई 3 द्वारा अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता है। स्पॉ मे कार्य करने वाली युवतियों ने भी पूछताछ में संचालक एवं मैनेजर द्वारा उनसे जबरन देह व्यापार कराना बताया गया।
जिस पर स्पॉ सेंटर के संचालक एवं मैनेजर के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 152/2026 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।