CG | Fri, 11 September 2026

No Ad Available

तीजा- पोला पर बिटकुली ने लिया बड़ा संकल्प, आरक्षित भूमि को हरा-भरा बनाने ग्रामीणों ने लगाए पौधे

11 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 924 views
तीजा- पोला पर बिटकुली ने लिया बड़ा संकल्प, आरक्षित भूमि को हरा-भरा बनाने ग्रामीणों ने लगाए पौधे

बलौदाबाजार। तीजा-पोला के पावन अवसर पर ग्राम बिटकुली के ग्रामीणों ने इस बार एक ऐसी पहल की, जो पूरे क्षेत्र के लिए पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दे रही है। गांव की चारा गाह एवं वृक्षारोपण के लिए सुरक्षित आरक्षित भूमि पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर हरियाली बचाने और बढ़ाने का संकल्प लिया।

ग्राम पंचायत बिटकुली और ग्रामीणों द्वारा पहले ही यह निर्णय लिया गया था कि गांव के हर घर और प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पेड़ लगाया जाएगा। इसी संकल्प को धरातल पर उतारते हुए आज बड़ी संख्या में ग्रामीण आरक्षित भूमि पर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ पौधे लगाए।

इस दौरान गांव के युवाओं ने भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। मकसुदन साहू, किशोर साहू, राजू बघेल, परदेशी राम वर्मा, रिक्सुदन साहू, धन्नु वर्मा, अजय वर्मा, राजेंद्र वर्मा, झालेंद्र साहू, कृष्णा वर्मा, प्रीत राम साहू और जागेन्द्र बघेल, मनोहर साहू, रामु पाल सहित अन्य ग्रामीणों ने पौधरोपण में सक्रिय भूमिका निभाई।

ग्रामीणों का कहना है कि केवल पौधे लगाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि इन पौधों को बड़ा करना और उनकी देखभाल करना भी गांव की सामूहिक जिम्मेदारी होगी। आने वाले वर्षों में यही पौधे गांव की पहचान बनें और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण एवं हरियाली मिल सके, इसी सोच के साथ यह पहल की गई है।

बिटकुली के ग्रामीणों ने तीजा- पोला के अवसर पर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया है। गांव की इस पहल से अन्य गांवों के लोगों को भी अपने आसपास की खाली एवं सुरक्षित भूमि पर पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की प्रेरणा मिल सकती है।

यह पहल सिर्फ वृक्षारोपण तक सीमित नहीं, बल्कि “हर घर एक पेड़ और हर व्यक्ति पर्यावरण का प्रहरी” बनने की दिशा में बिटकुली की एक सराहनीय शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.