मनेंद्रगढ़। CG NEWS एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सरिया, मोटरपंप सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।
मनेंद्रगढ़ शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सरिया, मोटरपंप सहित अन्य चोरी का सामान जब्त किया है।
बरामद सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।