CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG BREAKING: तेंदूपत्ता तोड़ने निकला युवक बना करंट का शिकार, झूलते बिजली तार ने ली जान, बाइक समेत जिंदा जल गया युवक

08 May 2026 | WEENEWS DESK | 24 views
CG BREAKING: तेंदूपत्ता तोड़ने निकला युवक बना करंट का शिकार, झूलते बिजली तार ने ली जान, बाइक समेत जिंदा जल गया युवक

गरियाबंद। CG BREAKING: गरियाबंद जिले के दशपुर बांध के पास शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल की ओर जा रहे एक युवक की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक और उसकी बाइक दोनों आग की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई, जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक दशपुर गांव का रहने वाला था और सुबह बाइक से जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बिजली खंभे से टूटा हुआ हाई वोल्टेज तार नीचे झूल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक से गुजरते समय तार युवक के गले में उलझ गया और तेज करंट की चपेट में आते ही जोरदार आग भड़क उठी।

" target="_blank">

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करंट फैलने के डर से लोग काफी देर तक युवक के शव के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दूर से ही लोग जलती बाइक और युवक को देखते रहे। मौके का मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने पहले बिजली सप्लाई बंद करवाई, जिसके बाद शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि टूटे हुए बिजली तार की जानकारी पहले से बिजली विभाग को थी, लेकिन समय रहते सुधार कार्य नहीं किया गया। ग्रामीणों ने इसे विभागीय लापरवाही बताया है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बदहाल बिजली व्यवस्था और लापरवाही भरे रखरखाव पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.