CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG Crime : ₹3000 के लेनदेन और नौकरी के झांसे ने ली युवक की जान, जानिए कैसे एक सुराग ने खोला अंधे कत्ल का राज 

03 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 44 views
CG Crime : ₹3000 के लेनदेन और नौकरी के झांसे ने ली युवक की जान, जानिए कैसे एक सुराग ने खोला अंधे कत्ल का राज 

CG Crime : रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी की रात खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक के शरीर पर पेट और गले सहित कई जगहों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए थे। मामले में थाना खरसिया में मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और ग्राम बगबुडवा निवासी राहुल यादव (20 वर्ष) के बीच 3 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। संदेह के आधार पर राहुल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

नौकरी लगवाने दिया था 3 हजार

आरोपी ने बताया कि नौकरी लगवाने की बात को लेकर उसने दो माह पहले मृतक को 3 हजार रुपये दिए थे। रकम वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया और उसने कन्या छात्रावास के पास चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दो टूक कहा है कि रायगढ़ में जघन्य अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और हर हाल में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.