CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG Crime : बैंक के अंदर पॉकेटमारी करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की चोरी की रकम

06 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 63 views
CG Crime : बैंक के अंदर पॉकेटमारी करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की चोरी की रकम

बिलासपुर। CG Crime : रतनपुर पुलिस को जेबकतरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। बैंक के अंदर पॉकेटमारी कर फरार हुए आदतन बदमाश को पुलिस ने कबीरधाम जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 33 हजार रुपये की रकम भी बरामद की गई है।

दरअसल, 2 मार्च 2026 को रतनपुर स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में जेबकतरी की घटना सामने आई थी। रैनपुर (कर्रा) निवासी छतलाल कैवर्त और जूनाशहर रतनपुर निवासी कमलेश कुमार बैंक से धान बिक्री का पैसा निकालने पहुंचे थे। दोनों ने क्रमशः 18 हजार और 17 हजार रुपये निकाले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके जेब से कुल 35 हजार रुपये पार कर दिए।घटना के बाद पीड़ितों की शिकायत पर रतनपुर थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पूछताछ और फुटेज के आधार पर संदेही की पहचान पंडरिया निवासी सुरेंद्र संवरा उर्फ सोमरू के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम को कबीरधाम जिले के पंडरिया भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली और बताया कि उसने 2 हजार रुपये खर्च कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 33 हजार रुपये बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.