CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG Crime : दिमागी हालत का फायदा उठाकर हड़प ली जमीन! बेटी की गुहार- साहब, मां को बहलाकर करा ली रजिस्ट्री, अब हमारा क्या होगा?

28 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 67 views
CG Crime : दिमागी हालत का फायदा उठाकर हड़प ली जमीन! बेटी की गुहार- साहब, मां को बहलाकर करा ली रजिस्ट्री, अब हमारा क्या होगा?

CG Crime : न्यायधानी के तखतपुर तहसील से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक बेटी ने अपनी बीमार माँ की जमीन को धोखे से लिखवाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत मोड़ें की रहने वाली हीरामणि अनंत ने तहसीलदार को शिकायत सौंपते हुए मांग की है कि उनकी पुश्तैनी जमीन की रजिस्ट्री तत्काल रद्द की जाए।

बीमारी का फायदा उठाने का आरोप

शिकायतकर्ता हीरामणि का आरोप है कि उनकी माँ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी लाचारी का फायदा उठाकर गांव के ही व्यास नारायण साहू नामक व्यक्ति ने उन्हें बहला-फुसलाकर एक एकड़ कीमती जमीन अपने नाम करवा ली। हीरामणि के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया उनकी जानकारी के बिना गुपचुप तरीके से अंजाम दी गई।

भरण-पोषण का संकट

पीड़िता ने तहसीलदार से आग्रह किया है कि उक्त रजिस्ट्री को शून्य घोषित कर जमीन पुनः उनके नाम दर्ज की जाए। हीरामणि ने कहा, यही जमीन हमारे जीवन का एकमात्र सहारा है, अगर यह छिन गई तो हम खेती-किसानी और परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे?Raipur Video : रायपुर में बड़ी वारदात: पेट्रोल डालकर फूँक दीं कांग्रेस नेता की कारें; साजिश या रंजिश?




WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.