CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG Crime : लग्जरी कार में नशीली टैबलेट्स सप्लाई कर रहा था तहसील कार्यालय का चपरासी, आबकारी टीम ने रंगे हाथों दबोचा

03 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 55 views
CG Crime : लग्जरी कार में नशीली टैबलेट्स सप्लाई कर रहा था तहसील कार्यालय का चपरासी, आबकारी टीम ने रंगे हाथों दबोचा

मनीष रवि, सरगुजा। CG Crime : आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्रामपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ एक चपरासी को लग्जरी कार में नशीली टैबलेट्स की सप्लाई करते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक साहू के रूप में हुई है, जो गोविंदपुर साहू पारा, सूरजपुर का निवासी है।

 

तहसील कार्यालय में पदस्थ है आरोपी

दरअसल, पुलिस के टीम को1 मार्च 2026 की शाम को आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तिलसिवा ग्राउंड के पास अभिषेक साहू अपनी निसान मैग्नाइट कार (क्रमांक CG29AG1098) में नशीले टैबलेट्स बेचने जा रहा है। सूचना की पुष्टि पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी की। कार में बैठे व्यक्ति से पूछताछ पर उसने अपना नाम अभिषेक साहू बताया और स्वीकार किया कि वह पहले सूरजपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी था और फिलहाल विश्रामपुर तहसील में पदस्थ है।

कार की तलाशी में डैशबोर्ड में रखे काले बैग से 560 नग अल्प्राजोलम टैबलेट और 48 नग स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बरामद हुए। कुल 608 नग नशीली दवाइयां जब्त की गईं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। कार और जब्त सामग्री को कब्जे में ले लिया गया।
2 मार्च 2026 को आरोपी को सूरजपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी, खासकर होली जैसे त्योहारों से पहले ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.