CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

CG Crime : महासमुंद पुलिस का महा-प्रहार, लाखों के गांजा के साथ महिला तस्कर समेत 11 गिरफ्तार

09 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 62 views
CG Crime : महासमुंद पुलिस का महा-प्रहार, लाखों के गांजा के साथ महिला तस्कर समेत 11 गिरफ्तार

महासमुंद। CG Crime : जिला पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है।

24 घंटे के भीतर गांजा तस्करी के खिलाफ तीन ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 132 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 66 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है।

सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में कुल 11 अंतरराज्यीय आरोपी में एक महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। गांजा तस्करी में इस्तेमाल की गई 6 लग्जरी कारें भी जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 55 लाख रुपए है।

इस पूरे नेटवर्क को 6 घंटे के भीतर एंड-टू-एंड ऑपरेशन में पकड़ने में रायपुर, राजनांदगांव और भंडारा पुलिस के साथ साइबर डाटा एनालिटिक्स की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों और पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई जारी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.