CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG Crime : नकली हॉलमार्क गहनों के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, लीला ज्वेलर्स में कर रहे थे ये घटिया काम

13 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 60 views
CG Crime : नकली हॉलमार्क गहनों के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, लीला ज्वेलर्स में कर रहे थे ये घटिया काम

बिलासपुर। CG Crime : शहर के सदर बाजार स्थित लीला ज्वेलर्स में धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आए एक पति-पत्नी के जोड़े ने नकली सोने को असली बताकर ठगी करने की कोशिश की। घटना के दौरान पूनम वर्मा नाम की महिला दुकान पहुँची और उसने 18 कैरेट ‘हॉलमार्क’ के निशान वाली एक जोड़ी टॉप्स और एक अंगूठी दिखाकर उन्हें बदलकर दूसरे जेवर लेने की इच्छा जताई।

दुकानदार को जब गहने हाथ में लेने पर उनके वजन को लेकर संदेह हुआ, तो उन्होंने मशीन से उनकी जांच की, जिसमें वह सोना पूरी तरह नकली पाया गया (CG Crime)। सतर्कता दिखाते हुए तुरंत मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद घेराबंदी कर आरोपी महिला और उसके पति संजय वर्मा को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से 4 ग्राम से अधिक वजन के नकली टॉप्स और करीब 3 ग्राम की नकली अंगूठी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। (CG Crime)

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.