पखांजूर। CG CRIME NEWS: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन उजियारा के तहत बान्दे पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.300 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की नकदी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में 6 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना बान्दे पुलिस एवं 94वीं बटालियन बीएसएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरेनार लोहारपारा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सालिक राम आंचला (50 वर्ष), पिता स्व. सोमा आंचला, निवासी कुरेनार लोहारपारा, थाना बान्दे के घर से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 4.300 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2.10 लाख रुपये, तथा गांजा बिक्री के 500 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 61/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र साहू, उप निरीक्षक विवेक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम तथा आरक्षक यशवंत मंडावी, दिनेश नेताम, अमृत नेताम, मोहन दुग्गा, हिरोन्दा दुग्गा सहित 94वीं बटालियन बीएसएफ के जवान शामिल रहे।