CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG CRIME NEWS: आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर ठगी, खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

23 Jul 2026 | WEENEWS DESK | 28 views
CG CRIME NEWS: आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर ठगी, खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़। CG CRIME NEWS: आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्वयं को कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर ग्रामीण क्षेत्रों में घूमते थे और आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 50 रुपये वसूलते थे। सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उन्होंने कई ग्रामीणों से रकम ली, लेकिन किसी का भी कार्ड अपडेट नहीं किया।

विवेचना के दौरान आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त कंप्यूटर सेट और मोबाइल फोन जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में शम्मी सिंह ठाकुर उर्फ मोनू सिंह ठाकुर (भिलाई), शुभलायक सिंह ठाकुर (पटेवा, राजनांदगांव) और गोपी निषाद (पुलगांव, दुर्ग) शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपियों ने अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की ठगी की है या नहीं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर धनराशि मांगने वालों की पहले सत्यता अवश्य जांचें।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.