CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG CRIME NEWS: ATM से पैसे निकालना पड़ा महंगा, शातिर ने कार्ड बदलकर उड़ाए ₹40 हजार, आरोपी की तलाश तेज

06 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 988 views
CG CRIME NEWS: ATM से पैसे निकालना पड़ा महंगा, शातिर ने कार्ड बदलकर उड़ाए ₹40 हजार, आरोपी की तलाश तेज

बिलासपुर। CG CRIME NEWS: बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एटीएम से पैसे निकालने के दौरान एक बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मदद के बहाने शातिर ठग ने पीड़ित का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से ₹40,000 पार कर दिए। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग ग्रामीण, जगदीश प्रसाद राठौर, एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान वहां एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और उनकी मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। आरोपी ने धोखे से पीड़ित का दूसरा कार्ड थमा दिया और बाद में उस एटीएम कार्ड के जरिए ₹40,000 की रकम अवैध रूप से आहरित कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

asp पंकज पटेल ने बताया की पीड़ित जगदीश प्रसाद राठौर सकरी इलाके मे स्थित एक एटीएम से पैसे निकाल रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने उनकी एटीएम ले ली और पैसे निकालकर दे दिए। बाद में आवेदक ने देखा कि उनका एटीएम कार्ड बदला जा चुका था और उस कार्ड से उनके खाते से ₹40,000 की रकम आहरित कर ली गई है। इस मामले में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आरोपी की पतासाजी हेतु टीम लगाकर शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.