CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG CRIME NEWS: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

25 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 39 views
CG CRIME NEWS: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

आरंग। CG NEWS: थाना आरंग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरफौद में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 की सुबह माता-पिता के काम पर जाने के बाद घर में अकेली रह रही नाबालिग बालिका को गांव के ही निवासी सागर धीवर (20 वर्ष) अपने घर ले गया, जहां उसने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों के घर लौटने पर घटना की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाना आरंग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल 2026 को आरोपी सागर धीवर (पिता राजकुमार धीवर), निवासी ग्राम फरफौद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की विवेचना जारी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.