CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG CRIME NEWS: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

25 May 2026 | WEENEWS DESK | 42 views
CG CRIME NEWS: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। CG NEWS: महासमुंद के सिंघोड़ा पुलिस ने महाराष्ट्र के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये का गांजा और मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नागपुर से उड़ीसा तक ट्रेन और फिर बस के जरिए गांजा तस्करी की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका पूरा प्लान फेल हो गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरमुरी चौक पर एक महिला और एक पुरुष दो पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पराग ध्रुव और सायली मसराम निवासी नागपुर महाराष्ट्र बताया।

तलाशी के दौरान दोनों बैग से कुल 6 किलो 360 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 18 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 3 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा के बलांगीर जिले से गांजा लेकर नागपुर ले जाने की फिराक में थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

महासमुंद पुलिस ने बताया कि पिछले चार महीनों में जिले में 95 मामलों में 64 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पुलिस लगातार सप्लाई चैन तोड़ने और तस्करों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई कर रही है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.