CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG CRIME NEWS: सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता, बना खौफनाक वारदात की वजह

25 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 27 views
CG CRIME NEWS: सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता, बना खौफनाक वारदात की वजह

दुर्ग। CG CRIME NEWS: दुर्ग से फिर एक बार चाकूबजी वाला मामला सामने आया है। जहां एसटीएफ कॉलोनी में आज सुबह 8 बजे एक महिला ने आरक्षक ललितेश यादव के घर घुसकर परिवार वालो के सामने चाकू से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हो गई और उनकी एक बेटी अपनी जान बचाने बाथरूम में छुपी रही जिससे उसकी जान बच गयी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जाँच में सामने आया है, की आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज और बीजापुर में पदस्थ आरक्षक ललितेश यादव के बीच संबंध थे। जानकारी के मुताबिक महिला एक दिन पहले आरक्षक के घर पहुंची थी लेकिन उसे समझाकर घर वापस भेज दिया गया था। लेकिन महिला ने आज आरक्षक घर में घुस कर वारदात को अंजाम दे दिया। महिला द्वारा चाकू से किए गए हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल आरक्षक की बेटी तानिया यादव को उपचार के लिए अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है. घटना के दौरान दूसरी बेटी नैना यादव ने बाथरूम में छिपकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।

घटना के बाद पूरे कॉलोनी में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. घटना के संबंध में सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला ने घर में घुसकर महिला और बच्चों पर हमला किया है, जिसमें दो की मौत हो गई और एक बच्ची का इलाज जारी है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

फेसबुक में दोस्ती, फिर की शादी।
घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है। उसके अनुसार बीजापुर में पदस्थ आरक्षक ललितेश यादव और जांजगीर-चांपा में रहने वाली आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी, जो जल्द ही प्यार में बदल गया। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने कथित तौर पर महिला से दूसरी शादी भी कर ली थी। अब पुलिस कथित दूसरी पत्नी के आरक्षक की पहली पत्नी और बच्चों पर हमले के पीछे की वजह जानने में जुटी हुई है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.