CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: ​भीषण गर्मी का सितम: बिलासपुर आ रही मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

14 May 2026 | WEENEWS DESK | 39 views
CG NEWS: ​भीषण गर्मी का सितम: बिलासपुर आ रही मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर। CG NEWS: ​बिलासपुर में रेलवे प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब बिलासपुर की ओर आ रही एक कोयला से भरी मालगाड़ी के वैगन में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठते देख आनन-फानन में ट्रेन को गतौरा स्टेशन के पास रोका गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँचकर बड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। प्राथमिक तौर पर इस आगजनी का मुख्य कारण भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को माना जा रहा है।

" target="_blank">


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.