CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: “नगरपालिका घेराव” — विकास कार्य ठप होने पर भाजपा का प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगों से बढ़ा सियासी ताप

08 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 60 views
CG NEWS: “नगरपालिका घेराव” — विकास कार्य ठप होने पर भाजपा का प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगों से बढ़ा सियासी ताप

अभनपुर। CG NEWS: नगर में विकास कार्यों को लेकर असंतोष अब सड़क पर उतर आया है, जहां आज भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता नगरपालिका परिषद का घेराव करने जा रहे हैं। यह प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष रूपनारायण साहू के नेतृत्व में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है।

आरोप है कि नगरपालिका क्षेत्र में कई जरूरी काम लंबे समय से नहीं हो रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन छेड़ा है, जिसमें साफ-सफाई, विकास कार्यों की गति और प्रशासनिक हस्तक्षेप जैसे मुद्दे शामिल हैं।

साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि निर्वाचित पार्षदों की तुलना में पार्षद प्रतिनिधियों का हस्तक्षेप ज्यादा बढ़ गया है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.