CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर में तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

05 May 2026 | WEENEWS DESK | 29 views
CG NEWS :  छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर में तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

रायपुर। CG NEWS: भीषण गर्मी से जूझ रहे प्रदेशवासियों को मंगलवार शाम उस समय बड़ी राहत मिली, जब अचानक मौसम ने करवट ली। वहीं राजधानी रायपुर में भी देर शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने पूरे शहर का माहौल खुशनुमा बना दिया। दिनभर की चिलचिलाती धूप और उमस के बाद आई इस राहत भरी फुहार ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल रही है।

अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे गर्मी से बेहाल लोगों को काफी सुकून मिला। लोग बारिश का जमकर लुत्फ उठा रहे है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इसी तरह आंशिक बदलाव की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी के तेवर कुछ नरम पड़ सकते हैं। फिलहाल, इस बदलाव ने राजधानीवासियों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दिलाई है।

" target="_blank">

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.