CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

CG News : पंचायत में बड़ा घोटाला! विकास कार्यों के नाम पर सरपंच-सचिव ने की लाखों की निकासी

23 Jan 2026 | WEENEWS DESK | 73 views
CG News : पंचायत में बड़ा घोटाला! विकास कार्यों के नाम पर सरपंच-सचिव ने की लाखों की निकासी

भरत सिंह चौहान, जांजगीर–चांपा। CG News : जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरिद में सचिव और सरपंच पर लाखों रुपये के गबन का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत कमरिद की सरपंच के पति राजकुमार धीरही द्वारा शासकीय योजनाओं के तहत निकाली गई राशि का दुरुपयोग किया गया। पंचायत के पंचों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

जनपद सदस्य नमिश कश्यप ने बताया कि सरपंच द्वारा लंबे समय से ग्राम पंचायत की बैठक नहीं बुलाई गई, वहीं सागर तालाब की ओर कच्ची मुरुम सड़क, हैंडपंप मरम्मत और सामुदायिक भवन में टाइल्स फिटिंग जैसे कार्य कराए जाने के नाम पर लाखों रुपये की राशि निकाली गई, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य संदिग्ध बताए जा रहे हैं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.