CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुराचार मामले में आरोपी गिरफ्तार

10 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 46 views
CG NEWS : 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुराचार मामले में आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। CG NEWS : जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने चक्रधरनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च की शाम आरोपी उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर ईला मॉल के पीछे एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई। बाद में आरोपी ने घटना किसी को न बताने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विशाल सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर पुलिस की सख्त नजर है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.