CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : अभनपुर नगरपालिका क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण बेखौफ जारी, नोटिस के बाद भी नहीं रुक रहे कब्जे

21 Sep 2025 | WEENEWS DESK | 164 views
CG NEWS : अभनपुर नगरपालिका क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण बेखौफ जारी, नोटिस के बाद भी नहीं रुक रहे कब्जे

रायपुर / अभनपुर। CG NEWS : नगरपालिका क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद लोग नियमों की अनदेखी करते हुए खुलेआम नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा कर रहे हैं।

कुछ दिन पूर्व ही नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, बावजूद इसके लोगों में प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। अभनपुर-धमतरी मार्ग पर नाली के ऊपर के हिस्से को कई व्यवसायियों द्वारा पार्किंग और मार्ट संचालन के लिए उपयोग किया जा रहा है, जिससे आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जल्द ही दोबारा कार्रवाई करने की बात कही है। उनका कहना है कि नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से इस दिशा में सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि सार्वजनिक स्थलों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा सके।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.