CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : धान खरीदी केंद्र में हालात बेकाबू, हमाल और किसानों के बीच हुई जमकर मारपीट

20 Dec 2025 | WEENEWS DESK | 86 views
CG NEWS : धान खरीदी केंद्र में हालात बेकाबू, हमाल और किसानों के बीच हुई जमकर मारपीट

सक्ती। CG NEWS : जिले के पिहरिद धान खरीदी केंद्र में आज हालात बेकाबू हो गए। धान तौल और खरीदी बंद कराने को लेकर हमाल और किसानों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि मंडी परिसर में सैकड़ों किसान घुस आए और भारी हंगामा खड़ा हो गया। किसान और हमाल एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनसे तय मात्रा से अधिक धान तौला जा रहा था, जिसे लेकर पहले भी आपत्ति दर्ज कराई गई थी।

गौरतलब है कि 3 दिन पहले भी किसानों ने धान खरीदी में अनियमितता और मंडी प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। आज विवाद बढ़ने के बाद धान खरीदी प्रभारी ने इस्तीफा दे दिया है। मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल, तहसीलदार और एसडीएम मौके पर तैनात हैं। हालांकि, पिहरिद धान खरीदी केंद्र के बाहर अब भी किसान डटे हुए हैं और अलग से नया धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.