CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG News : इलाज के अभाव में छात्र ने तोड़ा दम, 1 करोड़ मुआवजे और FIR की मांग पर अड़ा आदिवासी समाज

19 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 67 views
CG News : इलाज के अभाव में छात्र ने तोड़ा दम, 1 करोड़ मुआवजे और FIR की मांग पर अड़ा आदिवासी समाज

मैनपुर, गरियाबंद। CG News : आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा के छात्र की समय पर इलाज नहीं मिलने से हुई दर्दनाक मौत के बाद आदिवासी समाज सड़कों पर उतर आया है। गुरुवार सुबह 8:00 बजे से मैनपुर में नेशनल हाईवे 130C (NH36) को जाम कर दिया गया है।

1 करोड़ मुआवजे की मांग

प्रदर्शनकारियों ने आश्रम अधीक्षक राकेश साहू पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और पद से बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही मृत छात्र के पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि देने की मांग की जा रही है।

आंदोलन में जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, पूर्व सरपंच नोकेलाल ध्रुव, रामकृष्ण ध्रुव, नैनसिंह नेताम, महनसिंह, फडिन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, खेदु नेगी और टीकम कपिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं।

हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है- जब तक कार्रवाई नहीं, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.