CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : किराए के मकान में लेजाकर 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, फिर डरा-धमकाकर पैसे भी ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार

18 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 96 views
CG NEWS : किराए के मकान में लेजाकर 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, फिर डरा-धमकाकर पैसे भी ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। CG NEWS : जिले में नाबालिग बालिका से दुराचार और वसूली के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर वारदात को अंजाम दिया था।

मामला महिला थाना रायगढ़ का है, जहां 15 मार्च को 17 वर्षीय बालिका ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर आरोपी उद्धव दास महंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान पहले हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई।

बताया गया कि 26 जनवरी को आरोपी बालिका को स्कूल के पास से बहाने से मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने किराए के मकान ले गया, जहां उसने जबरदस्ती दुराचार किया और किसी को बताने पर धमकी दी। इसके बाद 11 मार्च को आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर 10 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने बालिका को लेकर महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ऐसे मामलों को छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.