CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG News : मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल

23 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 59 views
CG News : मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल

जांजगीर-चांपा। CG News : जिले के जांजगीर-चांपा में एक मामूली विवाद उस वक्त हिंसक झड़प में बदल गया, जब लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी गई। मामला व्यासनगर गांव का है, जहां सुबह करीब 10 बजे गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि शैलेन्द्र साहू मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहा था, जिसे गुलशन श्रीवास ने रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शैलेन्द्र ने धमकी देते हुए कुछ ही देर बाद 12 से 13 लोगों के साथ गुलशन श्रीवास के घर पर पहुंचकर हमला कर दिया।

हमलावरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले हवाई फायर कर भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन जब हालात काबू में नहीं आए तो उसने सीधे फायर कर दिया। इस दौरान पंकज कश्यप के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

CG Breaking : छग में नशे की खेती का गंदा खेल: अब यहां लहलहा रही थी अफीम की खेती, पुलिस की रेड से हड़कंप


फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग आत्मरक्षा में की गई या फिर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई है। फॉरेंसिक टीम मौजूद है।

CG News : जिले में मनरेगा घोटाला; हवा में हुआ 19 लाख का काम, ग्रैंड न्यूज़ ने खोली पोल तो गिरी गाज


 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.