CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : नायब तहसीलदार मारपीट विवाद में नया मोड़, नायब तहसीलदार ने उठाई नार्को टेस्ट की मांग

01 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 77 views
CG NEWS : नायब तहसीलदार मारपीट विवाद में नया मोड़, नायब तहसीलदार ने उठाई नार्को टेस्ट की मांग

सरगुजा ( अंबिकापुर)। CG NEWS : सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच विवाद अब लगातार हाई प्रोफाइल होता जा रहा है। 27 मई को राजापुर में हुई कथित मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एक तरफ राजस्व अमला,तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी और आरआई,नायब तहसीलदार के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है, तो दूसरी ओर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस बीच नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने पूरे मामले में नार्को टेस्ट कराने की मांग उठाकर विवाद को नया मोड़ दे दिया है। उनका कहना है कि उनका ही नहीं, बल्कि आरोप लगाने वाले सभी लोगों का भी नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.