CG | Wed, 23 September 2026

No Ad Available

CG NEWS : प्राचीन शिव मंदिर में चोरी, भगवान को ही ले उड़े चोर

14 Apr 2026 | WEENEWS DESK | 115 views
CG NEWS : प्राचीन शिव मंदिर में चोरी, भगवान को ही ले उड़े चोर

जशपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में फिर एक बार चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया है। ग्राम पंचायत नन्हेसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरी की घटना हुई है। मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को ही चोर उखाड़ कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शिवलिंग चोरी की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 में भी नन्हेसर शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना हो चुकी है। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को इस आस्था के केंद्र की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.