CG | Sun, 28 June 2026

No Ad Available

CG NEWS : पुलिस स्मृति दिवस : 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने वीर शहीदों को दी भावपूर्ण शृद्धांजलि

23 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 100 views
CG NEWS : पुलिस स्मृति दिवस : 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने वीर शहीदों को दी भावपूर्ण शृद्धांजलि

दुर्ग। CG NEWS : रोशन सिंह असवाल (सेनानी) 38वीं वाहिनी के कुशल नेतृत्व एवं अजय शर्मा (उप सेनानी) के मार्गदर्शन में 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के ए.ओ.आर. में बी.एस.पी. सीनियर सेकण्डरी स्कूल सेक्टर-10 भिलाई में स्थित शहीद श्री संजय गुप्ता (उप सेनानी) के शहीद स्मारक पर बल पदाधिकारियों तथा बी.एस.पी. सीनियर सेकण्डरी स्कूल की प्रधानाचार्या एवं अध्यापकों द्वारा रीत पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर भावपुर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद श्री संजय गुप्ता (उप सेनानी) पुत्र श्री ए.के.गुप्ता का जन्म 13 अप्रैल 1963 को भिलाई दुर्ग में हुआ था। उन्होंने 25 अप्रैल 1989 में बल में बतौर सहायक कमाण्डेंट ज्वाईन किया वह एम एण्ड एस आई औली में तैनाती के दौरान अपने दायित्वों का निर्ववहन करते हुए 13 सितम्बर 1997 को ग्रेनेड फटने से वीर गति को प्राप्त हुए।

आज के दिन 21 अक्टूबर 1959 में जब भारत तिब्बत सीमा पर सी.आर.पी.एफ के 21 जवान गश्त लगा रहे थे उस वक्त घातक हथियारों से लैस चीनी सेना ने अचानक उन पर हमला कर दिया तथा भारतीय सैनिकों ने देश की हिफाजत के लिए अपनी जान की परवाह किये बिना उनका डट कर सामना करते हुए 10 जवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी शहादत की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस का अयोजन कर देश के सभी शहीद पुलिस पदाधिकारियों का याद किया जाता है। दिनांक 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 के मध्य देश के कुल 191 पुलिस पदाधिकारियों ने माँ भारती के चरणों अपने प्राणों की अहुति दी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.