CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 29 मई से शुरू

27 May 2026 | WEENEWS DESK | 57 views
CG NEWS : राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 29 मई से शुरू

रायपुर। CG NEWS : संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ द्वारा सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

आवेदन करने से पूर्व सभी आवेदकों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका (Admission Prospectus) का भली-भांति अध्ययन करने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों तथा संस्था एवं व्यवसाय (Trade) के प्राथमिकता क्रम (Choice Filling) में आवश्यक सुधार अवश्य कर लें।

हेल्पलाइन सुविधा

किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय ITI संस्थान या वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

विस्तृत काउंसलिंग शेड्यूल 2026 संचालनालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न की जाएगी। एनआईसी (NIC) द्वारा 16 जून 2026 को मुख्य मेरिट सूची जारी की जाएगी।

प्रवेश चरण चयन सूची जारी होने की अवधि

आवंटित संस्था में प्रवेश की तिथि प्रथम चरण की चयन सूची 16 जून से 22 जून 2026 तक जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थाओं में 23 जून से 25 जून 2026 तक प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा। द्वितीय चरण की चयन सूची 26 जून से 03 जुलाई 2026 तक जारी की जाएगी। इस चरण में चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 04 जुलाई से 07 जुलाई 2026 तक संबंधित संस्थाओं में किया जाएगा तथा तृतीय एवं अंतिम चरण की चयन सूची 08 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक जारी होगी। अंतिम चरण के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक पूर्ण की जाएगी। इसके बाद नए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.