CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG News : रायपुर के दो युवकों से 59 लाख का माल जब्त, कार में छिपाकर ले जा रहे थे चांदी के जेवरात 

19 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 58 views
CG News : रायपुर के दो युवकों से 59 लाख का माल जब्त, कार में छिपाकर ले जा रहे थे चांदी के जेवरात 

महासमुंद। CG News : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोमाखान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।

महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में टेमरी नाका पर पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से करीब 21 किलो 89 ग्राम चांदी के फैंसी आभूषण बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 54 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।

कार में सवार दो लोगों से जब इन आभूषणों के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने धारा 94 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आभूषणों के साथ कार को भी जब्त कर लिया।

कुल जब्ती की कीमत करीब 59 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जब्त सामान रायपुर के रहने वाले विरेन्द्र प्रधान और टिकेश कुमार साहू से बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई जा रही थी और इसका इस्तेमाल कहां होना था।



WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.