CG | Fri, 07 August 2026

No Ad Available

CG News : समर्थन मूल्य से वंचित किसान, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने सीएम को पूर्व विधायक इंदू बंजारे का पत्र

02 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 66 views
CG News : समर्थन मूल्य से वंचित किसान, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने सीएम को पूर्व विधायक इंदू बंजारे का पत्र

जांजगीर चांपा। CG News : किसानों का टोकन नहीं कट पाने के कारण उनकी खून-पसीने की गाढ़ी कमाई समर्थन मूल्य पर नहीं बिक पा रही है। इससे प्रदेश भर के किसानों में शासन-प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कुछ किसानों द्वारा आत्महत्या के प्रयास की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिससे राज्य सरकार की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर बहुजन समाज पार्टी की पूर्व विधायक इंदू बंजारे ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि जिन किसानों का भौतिक सत्यापन पहले ही हो चुका है, उनका धान तत्काल समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए।

 

पूर्व विधायक ने कहा है कि यदि समय रहते सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसानों की परेशानी और बढ़ेगी। उन्होंने प्रदेश के किसानों को जल्द राहत देने की अपील की है, ताकि उन्हें अपनी उपज औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर न होना पड़े। अब देखना होगा कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाती है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.