CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : तीज त्यौहार के दिन वाहन चेकिंग के नाम पर महिलाओं और परिवार वालों को परेशान करने वाले TI निलंबित

28 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 96 views
CG NEWS : तीज त्यौहार के दिन वाहन चेकिंग के नाम पर महिलाओं और परिवार वालों को परेशान करने वाले TI निलंबित

 बिलासपुर। CG NEWS : वाहन चेकिंग के नाम पर मनमानी और महिलाओं को परेशान करने वाले पुलिस अधिकारी पर अब बड़ी कार्रवाई हुई है। बिलासपुर के हिर्री थाना प्रभारी अवनीश पासवान को एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच (निलंबित) कर दिया है। यह कार्रवाई तब हुई, जब डिप्टी सीएम अरुण साव ने मामले की शिकायत सीधे एसएसपी से की।

दरअसल, एसएसपी ने हाल ही में सभी थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें 20 अगस्त की रात 10:30 बजे स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वाहन चेकिंग जरूर की जाए, लेकिन उसमें विवेक और संवेदनशीलता का इस्तेमाल हो। खासतौर पर महिलाओं, बच्चों और परिवार वालों को बेवजह रोकने या परेशान करने से बचने के निर्देश दिए गए थे।

आदेश की अवहेलना, शिकायत तक पहुँची बात

निर्देशों के बावजूद हिर्री पुलिसकर्मी टोल प्लाजा के पास महिलाओं और परिवार वालों को बार-बार रोककर जांच कर रहे थे। कई बार स्थानीय लोग भी पुलिस की इस हरकत से नाराज हुए। शिकायतकर्ताओं ने सीधे डिप्टी सीएम और एसएसपी तक बात पहुँचाई। शिकायत के साथ-साथ इसकी तस्वीरें भी अखबारों और सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मामले की समीक्षा की और पाया कि आदेश का पालन नहीं किया गया है। इसके बाद हिर्री टीआई अवनीश पासवान को तुरंत लाइन अटैच कर दिया गया।

त्योहारों पर संवेदनशीलता की अपील

पुलिस अधीक्षकों की बैठक में यह भी कहा गया था कि तीज-त्योहार जैसे धार्मिक अवसरों पर महिलाएं और परिवारजन बड़ी संख्या में अपने रिश्तेदारों के साथ आना-जाना करते हैं। ऐसे में वाहन चेकिंग के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से रोकना और परेशान करना सामाजिक माहौल बिगाड़ सकता है।एसएसपी ने इस पूरे मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए साफ कहा कि आने वाले समय में अगर कोई भी थाना प्रभारी या पुलिसकर्मी ऐसे आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निलंबन अवधि में नियमों के अनुसार वेतन-भत्ता

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन की अवधि में टीआई अवनीश पासवान को नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। हालांकि, उनकी सेवाएं अब रक्षित केंद्र, बिलासपुर से संबद्ध रहेंगी।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.